मेरे परिवार को गाली थी... हेड कोच गौतम गंभीर पर मनोज तिवारी ने लगाए संगीन आरोप

By Kusum | Jan 10, 2025

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मनोज तिवारी इन दिनों गौतम गंभीर को लेकर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी एक समय में साथ में टीम इंडिया के लिए खेलते थे। पूर्व क्रिकेटर और बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के हेज कोच गौतम गंभीर को पाखंडी, क्रेडिट चोर और पीआर की दुकान कहा तो दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी के कुछ करीबी क्रिकेटर्स ने भी मोर्चा संभाला। इस बीच मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, उन्होंने गौतम गंभीर को पाखंडी कहा, साथ ही बताया कि गंभीर ने उनकी फैमली को गाली दी थी और टीम इंडिया के पू्र्व कप्तान सौरव गांगुली के बारे में भी गलत बातें कही थी। 

बंगाल की राजनीति में बड़ा नाम बन चुके मनोज तिवारी ने कहा कि, जब दिल्ली में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान गंभीर ने मुझसे झगड़ा किया तो सभी ने गौतम गंभीर के मुंह से निकली हर बात सुनी। चाहे वह सौरव गांगुली के बारे में बुरा बोल रहा हो या मेरे परिवार को गाली दे रहा है। उन्हें कुछ लोगों ने बचाया था। मैं इसी पीआर की बात कर रहा हूं। खिलाड़ियों को चुनने और उन्हें प्लेइंग इलेवन में चुनने की प्रक्रिया ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने बीजीटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में आकाशदीप पर हर्षित राणा को तवज्जो देने पर भी सवाल खड़े किए। 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects