ऋषभ पंत की बहन के शादी समारोह में शामिल होने मसूरी पहुंचे गौतम गंभीर, दून एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट- Video

By Kusum | Mar 12, 2025

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर बुधवार को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन के शादी समारोह में शिरकत करने मसूरी पहुंचे। वहीं देहरादून एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ सेल्फी फोटो लेने की कोशिश की। 

गौतम गंभीर भी शादी समारोह में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से मसूरी को रवाना हुए। उन्हें कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट से बाहर लाया गया। 

गंभीर से पहले पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मसूरी पहुंचे। वहीं सुरेश रैना भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। महेंद्र सिहं धोनी, सुरेश रैना और ऋषभ पंत का शादी कार्यक्रमों में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया है। 

अभी और भी क्रिकेटर और सेलिब्रिटीज के आने के सिलसिला जारी है। ऋषभ पंत की बहन की शादी में विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के आने की भी उम्मीद है। बता दें कि, शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी के एक होटल में चल रहे हैं। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही बुलाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Jamui छेड़छाड़ मामले का मुख्य आरोपी Nandan Yadav पुलिस मुठभेड़ में घायल

Ayodhya के Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी 105 तक पहुंची, Akhilesh Yadav ने BJP को घेरा

Maharashtra में सूखे की निगरानी के लिए बनी Cabinet Sub-Committee, CM Devendra Fadnavis का एलान

Greenland पर Donald Trump के रुख से डेनमार्क और अमेरिका में बढ़ा तनाव