गौतम गंभीर ने केजरीवाल से पूछा- पिछले 7 वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया?

By अंकित सिंह | Oct 27, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। इसको लेकर वार पलटवार का भी दौर जारी है। इन सबके बीच भाजपा के पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल से सवाल पूछा है। गौतम गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि पिछले 7 वर्षों में उन्होंने गाज़ीपुर लैंडफिल साइट का दौरा कितनी बार किया है। अपने बयान में गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली की जनता को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 7 वर्षों में कितनी बार गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया? मैंने पिछले 3 वर्षों में लैंडफिल साइट 8 बार देखी है। 

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के बाद अब महाराष्ट्र के भाजपा विधायक की मांग, नोटों पर लगे शिवाजी की फोटो

भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि देश में एकमात्र सीएम जो अपने निगमों को वैध फंड आवंटन से वंचित करने के लिए दोषी ठहराते हैं, वे अरविंद केजरीवाल हैं। साथ ही उन्हें दिन-ब-दिन पर्याप्त मीडिया स्पेस मिलता है। वहीं, केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने, दिल्ली में पहले रहे तीन नगर निगमों में 15 साल के शासन के दौरान कचरे के पहाड़ दिए और पूरे शहर को कचरे से भर दिया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर कूड़े का ढेर भाजपा के बुरे कर्मों का और नगर निकायों में हुए भ्रष्टाचार का पहाड़ है। एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump