प्रियांश आर्य को तराशने में गौतम गंभीर का हाथ, तूफानी शतक पर जानें कोच का कैसा था रिएक्शन

By Kusum | Apr 09, 2025

आईपीएल के हर सीजन में भारत को कई नगीने मिलते हैं जो अपने प्रदर्शन से सबको अचंभित करते हैं। आईपीएल के 18वें सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे युवा क्रिकेटर प्रियांश आर्य भी इन दिनों अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह तूफानी सेंचुरी जड़कर छा गए हैं। प्रियांश आर्य ने मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 42 गेंदों में 103 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 9 सिक्स भी लगाए। प्रियांश ने महज 39 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर ली थी, जो रिकॉर्ड है। 24 वर्षीय खिलाड़ी ने संघर्ष की भट्ठी में तपकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का हुनर सीखा है। उन्होंने डीपीएल में एक ओवर में 6 छक्के लगाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। प्रियांश को तराशने में कई लोगों का हाथ है इसमें टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का नाम भी शामिल है। 

संजय ने आगे कहा कि, मैंने आज सुबह प्रियांश से बोला कि अगर तू सिर्फ हाथ से खेलेगा, फिर तू मजदूर रहेगा, अगर तू हाथ और दिमाग से खेलेगा तो फिर एक कारीगर बनेगा। और जब तू हाथ और दिमाग के साथ-साथ जिगरे के साथ खेलेगा अब तू असली कलाकर बनेगा। प्रियांश खुशकिस्मत रहे, जिन्हें पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर को अपनी एकेडमी में करीब से ट्रेनिंग लेते देखने को मौका मिला। प्रियांश ने एक बार खुलासा किया था कि कैसे वह अपने हीरो से बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लेकिन उनके आसपास ही रहे और नेट्स में उनकी बल्लेबाजी देखी। गंभीर के आखिरी रणजी सीजन में प्रियांश दिल्ली रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों में शामिल थे। 

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।