गौतम गंभीर ने क्रिकेट इतिहास की सबसे बेहतरीन प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को चुना, अनिल कुंबले को बनाया कप्तान

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। गौतम गंभीर के इस ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं। गौतम गंभीर ने पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर से लेकर जवागल श्रीनाथ तक को अपनी टीम में शामिल किया है। 

गौतम गंभीर ने बतौर ओपनर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को अपनी टीम में चुना। जबकि उनके साथ ओपनर के तौर पर उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का चयन किया। इसके अलावा तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए राहुल द्रविड़ और फिर चार नंबर के लिए सचिन तेंदुलकर को टीम में जगह दी। 5 नंबर के लिए विराट कोहली, 6 नंबर के लिए पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान कपिल देव को मौका दिया है।

धोनी को नहीं चुना कप्तान

बतौर कप्तान भारतीय क्रिकेट इतिहास में शानदार प्रदर्शन करने वाले महेंद्र सिंह धोनी को गौतम गंभीर ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में रखा लेकिन उन्हें कप्तान नहीं बनाया बल्कि गौतम गंभीर ने कप्तान के तौर पर अनिल कुंबले का चयन किया। इसके अलावा हरभजन सिंह को बतौर स्पिनर शामिल किया और तेज गेंदबाज के तौर पर जहीर खान और जवागल श्रीनाथ का चयन किया। 

इसे भी पढ़ें: चेतन शर्मा ने कहा- बीसीसीआई में सभी ने कोहली को टी20 कप्तान बने रहने के लिये कहा था 

बेस्ट प्लेइंग इलेवन:-

सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले (कप्तान), हरभजन सिंह, जहीर खान, जवागल श्रीनाथ

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda