ISIS से मिली गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

By अंकित सिंह | Nov 24, 2021

पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात का खुलासा खुद गौतम गंभीर ने किया है। गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि आईएसआईएस कश्मीर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद भाजपा सांसद ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है। मामला प्रकाश में आने के साथ ही दिल्ली पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार गौतम गंभीर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौतम गंभीर ने बीती रात इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप के मुताबिक गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की ओर से फोन और ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर दिग्गज क्रिकेटर रहे हैं और 2014 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया और वह जीतकर सांसद बने। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद