समलैंगिक दोस्तों ने LLB छात्र के साथ किया कुकर्म और फिर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

By निधि अविनाश | Jul 04, 2022

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 22 साल के एलएलबी छात्र का शव एक नाले से बरामद किया गया। युवक की लाश एक बोरे में बंद नाले से बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मृतक के साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। 

22 साल का मृतक छात्र मेडिकल थाना इलाके के  जागृति विहार में रहता था और वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक, 26 जून की शाम 4 बजे राज (बदला हुआ नाम) स्कूटी लेकर घर से निकला था लेकिन वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर गुमशुदा की तलाश की गई। पुलिस ने मृतक छात्र के मोबाइल की लोकेशन निकाली जिसमें उसकी आखिरी लोकेशन मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र की मिली। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली और उसके आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने अलीशान ,सलमान और शावेज को पकड़कर पूछताछ शुरू की जिससे पचा चला कि मामला समलैंगिक गैंग से जुड़ा है। मृतक छात्र ने इन लड़कों का एक वीडियो बनाया था और वह लगातार इन लड़कों को ब्लैकमेल कर रहा था। इस बीच तीनों लड़कों ने छात्र को पैसे देने के लिए उसको लिसाड़ी गेट क्षेत्र बुलाया, जहां लड़ाई होने लगी।

इसे भी पढ़ें: दर्जी की हत्या के बाद उदयपुर के पर्यटन उद्योग को झटका, बुकिंग रद्द करा रहे हैं लोग

इस लड़ाई की बीच शावेज ने अपने साथी आलीशान के साथ मिलकर छात्र की धारधार हथियार से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए सलमान की मदद ली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छात्र उन्हें लगातार एक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था और पैसों की मांग कर रहा था और इसके लिए ही आलीशान ने छात्र को फैक्ट्री बुलाया। शावेज और आलीशान के साथ छात्र का झगड़ा बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने धारधार हथियार से छात्र की हत्या कर दी। बाद में सलमान को फोन करके शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। तीनों आरोपियों ने रात का इंतजार किया और शव को एक बोरे में डालकर पीलोखड़ी पुल के पास नाले में फेंक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को छात्र का शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि  इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश भी दिए है। 

राजनीति, ट्रैफिक, अपराध और राजधानी की ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ें Delhi Latest News in Hindi Today केवल प्रभासाक्षी पर।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका