केएल राहुल ने क्रिस गेल को बताया ड्रेसिंग रूम का सबसे नटखट खिलाड़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

जयपुर। किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लोबज लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि टीम के उनके साथी और वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ड्रेसिंग रूम में नटखट खिलाड़ी होने के अलावा टी20 प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं। गेल के सलामी जोड़ीदार राहुल ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की ऊर्जा भी बढ़ती हुई लग रही है। राजस्थान रायल्स के खिलाफ टीम के आईपीएल मैच से पूर्व राहुल ने कहा, ‘गेल खेल का सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाज है। लेकिन वह हमेशा मजाक करता रहता है और मेरी टांग खींचने की कोशिश करता है। वह ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ी नहीं लगता। बल्कि वह ड्रेसिंग रूम में सबसे नटखट और शरारती खिलाड़ी है।’

इसे भी पढ़ें: पंत के तूफान से मुंबई में आई सुनामी, DC ने 37 रनों से दर्ज की जीत

उन्होंने कहा कि मैं गेल के साथ काफी खेला हूं, हमें आरसीबी में कुछ वर्षों तक एक साथ बल्लेबाजी का मौका मिला और वह मुझे 21 साल का लड़का समझता है। मैंने उससे काफी कुछ सीखा। मुझे उसका साथ पसंद है।

प्रमुख खबरें

न्यायिक प्रणाली पर टिप्पणी कर बाहर निकले वकील पर Delhi High Court सख्त, आचरण को बताया निंदनीय

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता