Israel के हमलों से धुंआ धुंआ हुआ गाजा, IDF ने एक साथ 23 इमारतों को उड़ा दिया

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

इजरायल और हमास के बीच जो युद्ध विराम समझौता हुआ है उसे देखकर ऐसा लगता है कि गाजा में इजरायली सेना सिर्फ तबाही मचाने के अलावा और कुछ हासिल नहीं कर पाई। आईडीएफ के हमलों में गाजा एक खंडहर में बदल गया। उसके बावजूद आईडीएफ गाजा से हमास को हिला नहीं पाई। अब जब युद्ध विराम समझौते के तहत इजरायली बंधकों कि रिहाई हो रही है तो इसके एवज में एक एक शख्स के बदले सौ-सौ फिलिस्तिनियों को रिहा करना पड़ रहा है। यहां तक की युद्ध विराम समझौते की हर शर्त हमास के हिसाब से तय हुई और इजरायल इन शर्तों को मानने के लिए मजबूर है। इन समझौते के बल पर हमास अपने खूंखार कमांडरों को इजरायल से रिहा करवा रहा है, जो सालों से जेल में बंद हैं। इनका बाहर आना इजरायल के लिए आने वाले वक्त में बड़ी मुसीबल भी ला सकता है। इजरायल की जेल से अल अक्सा बिग्रेड का कमांडर जकारिया जुबैदी भी रिहा हो गया है। जुबैदी जब वेस्ट बैंक पहुंचा तो उसका स्वागत इतने जोर शोर से हुआ जिसे देखकर इजरायल के भी होश उड़ गए। 

इसे भी पढ़ें: Israel ने घुटने टेक दिए, ईरान ने समझौते को गाजा के पक्ष में बताया

वफ़ा ने बताया कि जेनिन गवर्नरेट अस्पताल के कुछ हिस्सों को भी विस्फोटों से नुकसान हुआ है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आईडीएफ द्वारा जारी फुटेज में रविवार को जेनिन शरणार्थी शिविर में विस्फोट और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। फिलिस्तीन राज्य और पीएनए के अध्यक्ष महमूद अब्बास ने फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ चल रही इजरायली आक्रामकता को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक तत्काल और आपातकालीन सत्र का आह्वान किया है। 

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी