Sensex 288 अंक चढ़कर 77185 पर खुला, Nifty में भी लगातार पांचवें दिन तेजी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026

मुंबई, चार नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। दोनों सूचकांकों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। विदेशी पूंजी के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक गिरावट में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 0.43 प्रतिशत घटकर 103.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 6,836.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1,225.07 अंक यानी 1.62 प्रतिशत उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 76,917.85 पर बंद हुआ था। निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 प्रतिशत चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 23,810.85 पर बंद हुआ था।

पिछले चार कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 3,671.82 अंक यानी पांच प्रतिशत चढ़ा है जबकि निफ्टी में 1,112 अंक यानी 4.89 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

प्रमुख खबरें

November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat

Salman Khan ने फिल्म Maatrubhumi से Teri Sexy Beauty गाना रिलीज़ किया, Chitrangda Singh के साथ दिखे रोमांटिक अंदाज़ में

Embassy Developments का दूसरी तिमाही घाटा 271.2 करोड़ रुपये पर पहुंचा

4 नवंबर के दिन Harry Potter फिल्म का हुआ था लंदन में वर्ल्ड प्रीमियर