गाजा की रफाह सीमा बंद रहेगी, जिससे बंधकों के अवशेषों को लेकर दबाव बढ़ेगा: इजराइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

इजराइल ने शनिवार को कहा कि गाजा और मिस्र के बीच रफाह सीमा अगले आदेश तक बंद रहेगी, जबकि इससे पहले मिस्र में फलस्तीनी दूतावास ने कहा था कि बाहरी गाजा लौटने वाले लोगों के लिए सोमवार को फिर से इसे खोल दिया जाएगा।

इजराइली विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि सीमा संभवतः रविवार को फिर से खुल जाएगी। हमास ने 10 बंधकों के अवशेष सौंप दिए हैं। यहां एक बयान में उसने दावा किया कि उसकी सशस्त्र शाखा शनिवार रात दो और बंधकों के अवशेष सौंप देगी, हालांकि उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है।

रफाह सीमा युद्ध से पहले इज़राइल के नियंत्रण से बाहर एकमात्र सीमा है और इज़राइल द्वारा गाजा पट्टी पर नियंत्रण कर लिये जाने के बाद मई 2024 से इस सीमा को बंद कर दिया गया। इज़राइल द्वारा फलस्तीनियों के शव बिना नाम के सिर्फ़ संख्या के साथ लौटाए जा रहे हैं। गाज़ा का स्वास्थ्य मंत्रालय उनकी तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर रहा है।

प्रमुख खबरें

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बदले विदेशियों के वीजा नियम

Modi Cabinet का बड़ा फैसला, Infra-Aviation सेक्टर को 39,290 Cr का Booster डोज, बदलेगी देश की तस्वीर

भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया

Aamir Khan की तीसरी शादी कन्फर्म! Gauri Spratt संग Wedding Date आई सामने