चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी वृद्धि 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: State Bank of India

By Prabhasakshi News Desk | Feb 19, 2025

कोलकाता । भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने शोध में चालू वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, 36 उच्च आवृत्ति संकेतकों का लाभ उठाते हुए चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए अनुमानित जीडीपी वृद्धि 6.2 प्रतिशत से 6.3 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार, 2024-25 के लिए ‘रियल’ तथा ‘नॉमिनल’ जीडीपी वृद्धि दर क्रमशः 6.4 प्रतिशत और 9.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बावजूद भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के हालिया वैश्विक वृद्धि पूर्वानुमान में अनुमान लगाया गया है कि मजबूत घरेलू मांग तथा सरकार द्वारा नीतिगत हस्तक्षेप सेभारत की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 और आगामी वित्त वर्ष 2025-26 दोनों में 6.5 प्रतिशत रहेगी।

प्रमुख खबरें

लगातार 4 हार, फिर भी Prabhsimran Singh का बड़ा दावा- Trophy जीतेंगे, Fans हमारा साथ दें

NBA Star ब्रैंडन क्लार्क की 29 साल में मौत, Drug Overdose का शक, जांच में जुटी पुलिस

भारत में बैलेस्टिक मिसाइलों का ताबड़तोड़ प्रोडक्शन, कुछ बड़ा होगा?

Hansi Flick पर Barcelona का बढ़ा भरोसा, लगातार दूसरी La Liga जीत के बाद 2028 तक बढ़ाया Contract