भारत की मदद को आगे आया यह फाउंडेशन, कोरोना से निपटने में भारत को देगा 4.5 करोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

नयी दिल्ली। जेई फॉउंडेशन ने बृहस्पतिवार को भारत में कोविड-19 राहत प्रयासों में सहायता के लिए 4.5 करोड़ रुपये (छह लाख डॉलर) देने की घोषणा की। जेनेरल इलेक्ट्रिल्क (जेई) फॉउंडेशन ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए वह गैर सरकारी संगठन यूनाइटेड वे-बेंगलुरु को 4,50,000 डॉलर की मदद देगा जो बेंगलुरु के सेंट जॉन्स अस्पताल में 60 गहन चिकित्सा इकाई के निर्माण में सहायता करेगा। उसने कहा कि वह हर महीने 600 कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए नर्सिंग और ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा तथा गंभीर रूप से बीमार कोरोना पीड़ितों के लिए गहन देखभाल बेड भी उपलब्ध कराएगा।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना

Team India कोच Gautam Gambhir के बार-बार बदलाव पर Shane Watson ने उठाए सवाल

Makhana Export को रफ्तार देगा Bihar, 2030-31 तक 30 हजार टन का लक्ष्य तय