Saina Nehwal Birthday: कराटे में Black Belt थीं, फिर Badminton में रचा इतिहास, जानिए दिलचस्प सफर

By अनन्या मिश्रा | Mar 17, 2026

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल 17 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। वह देश की पहली और एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जो बैडमिंटन वर्ल्ड में नंबर वन प्लेयर रही हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि साइना नेहवाल का पहला प्यार बैडमिंटन नहीं बल्कि कराटे था। वह ब्लैक बेल्ट चैंपियन हैं। लेकिन वक्त के साथ उन्होंने कराटे छोड़कर बैडमिंटन खेलना शुरू किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर साइना नेहवाल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप

साल 2006 में साइना नेहवाल पहली बार चर्चा में आई थीं। 16 साल की उम्र में साइना ने राष्ट्रीय अंडर-19 चैंपियनशिप जीती थी। वहीं उन्होंने इतिहास रचते हुए एक बार नहीं बल्कि दो बार एशियाई सेटेलाइट चैंपियनशिप जीती थी। इस साल वह वांग यिहान के हाथों वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के फाइनल में हार गई थीं और दूसरे स्थान पर रही थीं।

नंबर वन प्लेयर

साल 2012 में साइना नेहवाल लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं। फिर साइना ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन का पायदान हासिल किया। वह देश की ऐसी खिलाड़ी हैं, जिसने अब तक कई टूर्नामेंट में देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इसके अलावा वह कॉमनवेल्थ वूमेन सिंगल गोल्ड, सुपर सीरीज टाइटल, कॉमनवेल्थ यूथ टाइटल और वर्ल्ड जूनियर टाइटल का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

अवॉर्ड

साइना नेहवाल की उपलब्धियों के चलते उनको 'अर्जुन अवॉर्ड', 'राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड', और 'पद्म भूषण' आदि सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। 

प्रमुख खबरें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण, विदेश मंत्री ने कहा- सरकार कर रही विचार

मिस्र के बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद प्राकृतिक गैस ले जा रहे दो जहाजों में लगी आग

हैदराबाद में महिला सह-प्रशिक्षु का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ओडिशा के उत्तर जिलों में बाढ़ का कहर, तीन लोगों की मौत और पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित