दिल्ली सरकार ने अस्पतालों, प्रयोगशालाओं को दिया निर्देश, कहा- 48 घंटे में नमूनों का करे परीक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों को अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करने और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जांच करने की क्षमता में इजाफा करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य सचिव पद्मिनी सिंघा ने रविवार को जारी एक आदेश में नमूनों का विश्लेषण कर अधिकतम 48 घंटे में नतीजा देने को कहा। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोविड-19 को फैलने से प्रभावी तरीके से रोकने के लिए प्रयोगशाला की जांच तत्काल बढ़ाने का फैसला किया गया है। निजी सेक्टर की प्रयोगशालाओं में नमूने भेजने की कोई अधिकतम सीमा नहीं हैं बशर्ते वे नियम समय सीमा में प्रक्रिया शुरू करें जो 24 घंटे में (हो तो बेहतर है) और अधिकतम 48 घंटे में करें। इसने सरकारी और निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाओं को अपनी पूरी क्षमता से काम करने का निर्देश दिया। साथ में बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए प्राथमिकता पर जांच करने अपनी क्षमता को और अधिक बढ़ाने को भी कहा। 

इसे भी देखें : Amit Shah ने Kejriwal के साथ मिलकर Delhi के लिए बनाया T-3 Plan 

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन