गहलोत की मांग, स्थानीय स्तर पर संक्रमित मरीजों के लिए उपचार योजना बनाए स्वास्थ्य विभाग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना वायरस का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों एवं युवाओं में भी काफी तेजी से फैल रहा है। मृत्यु की दर भी पहली लहर के मुकाबले बहुत अधिक है और विशेषज्ञ तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्थानीय स्तर पर बेड, ऑक्सीजन एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता के लिए योजना तैयार करे। इससे लोगों को घर के नजदीक ही उपचार मिल सकेगा। गहलोत ने शुक्रवार रात वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से कोविड संक्रमण, लॉकडाउन तथा संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक की।

इसे भी पढ़ें: पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर दुल्हन जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

केन्द्र सरकार से समन्वय कर टीके की उपलब्धता बढ़ाई जाए। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार कोविड-19 के प्रबंधन में संसाधनों को लेकर किसी तरह की कमी नहीं रख रही है, लेकिन ऑक्सीजन का आवंटन केंद्र सरकार के हाथ में है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए तमाम उपलब्ध विकल्पों पर काम कर रही है। विदेशों से ऑक्सीजन सांद्रक खरीदने के लिए विभिन्न स्तरों पर तेजी से प्रयास चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब

Kyiv पर Russian Missile Attack से भारी तबाही, 9 की मौत के बाद Zelenskyy ने मांगी Air Defense मदद