गहलोत का तंज, राजनेता के बजाए बॉलीवुड के अभिनेता ज्यादा लगते हैं PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2019

सीकर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए गुरुवार को कहा कि वह राजनेता की बजाए बॉलीवुड के अभिनेता ज्यादा लगते हैं जिन्होंने ‘काम कम और बाजीगरी ज्यादा की है और जिसके कारण देश को एक गहरे संकट से गुजरना पड़ रहा है।’ कांग्रेस की ओर से सीकर के लक्ष्मणगढ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने भाजपा पर कड़े प्रहार किये। उन्होंने कांग्रेस को देश की जरूरत बताते हुए कहा कि भाजपा फिर से सत्ता में आई तो लोकतंत्र, संविधान और देश खतरे में पङ जायेगा। गहलोत ने कहा कि विधानसभा चुनावों में सीकर जिले ने कांग्रेस का मजबूती से साथ दिया था और उसी का नतीजा है कि आज राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है और इसलिए हक बनता है कि लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी इसी जिले से की जाए।

इसे भी पढ़ें: जमीन सौदे से जुड़े घोटाले को लेकर भाजपा ने फिर साधा राहुल और प्रियंका पर निशाना

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा ,‘‘जिस प्रकार राजस्थान विधानसभा के चुनाव में शेखावटी की जनता ने वसुंधरा सरकार को उखाड़ फेंका ठीक उसी तरह मोदी सरकार का भी आप सफाया कर दें।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ भाईचारा भी खतरे में पड़ गया है। जनसभा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुभाष महरिया ने भी संबोधित किया। सभा में जिले के 8 में से सात विधायक मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा