Rajasthan: सचिन पायलट को लेकर बोले गहलोत, सब्र रखने वाले को एक न एक दिन मौका जरूर मिलता है

By अंकित सिंह | May 30, 2023

राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी को कम करने की कोशिश में जुटी हुई है। राजस्थान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुट है तो वहीं दूसरी ओर सचिन पायलट है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई थी। इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस ने कहा कि हम सब एक हैं और पूरी मजबूती से राजस्थान में चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने आज सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। अशोक गहलोत ने कहा कि अगर वह (सचिन पायलट) पार्टी में हैं तो ऐसा (मिलकर काम) क्यों नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं है, मैं तीन बार मुख्यमंत्री रह चुका हूं। आलाकमान जो चुनाव जीतना चाहता है और यह काम करना आज मेरा कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आप विश्वास देकर विश्वास जीतते हैं। सब साथ चलेंगे तो हमारी सरकार फिर से बनेगी। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: ना हाथ मिले ना मिलीं आंखें, मगर Congress का दावा है कि Gehlot-Pilot के मतभेद सुलझ गये

मुक्यमंत्री ने आगे कहा कि आज तक पार्टी में वफादारी से रहे हैं, आगे भी रहेंगे। पार्टी के प्रति वफादार रहेंगे तो जैसा सोनिया गांधी ने अधिवेशन में कहा था कि सब्र रखने वाले को एक न एक दिन मौका जरूर मिलता है। हाालंकि, उन्होंने सचिन की भूमिका को लेकर कोई बात नहीं की। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में काम किया है। 


कांग्रेस ने एकजुटता की तस्वीर पेश की

कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मैराथन बैठक के बाद सोमवार को कहा कि दोनों नेता आगामी विधानसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सहमत हैं तथा उनके बीच के मुद्दों का समाधान आलाकमान करेगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह भी कहा कि गहलोत और पायलट पार्टी के प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर