महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों ने पूरे देश को झकझोरा: Gehlot

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, तनाव और हिंसा का माहौल जैसे मुद्दे ऐसे हैं जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। गहलोत ने सीकर शहर में संवाददाताओं से कहा, देश में भयंकर महंगाई है, बेरोजगारी है, तनाव और हिंसा का माहौल है, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग और सीबीआई का आतंक है, न्यायपालिका और चुनाव आयोग दबाव में है तथा अमीर और गरीब की खाई बढ़ती जा रही है यह पांच-सात मुद्दे ऐसे हैं, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए गहलोत ने कहा कई मनीष सिसोदिया गिरफ्तार हो चुके हैं देश के अंदर आपलोगों और हमलोगों को मालूम नहीं है, वो तो उपमुख्यमंत्री है इसलिये हमको मालूम पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ‘‘ऐसी कितनी ही घटनाएं है जहां पत्रकार, लेखक, साहित्यकार जेलो में बंद हैं, क्या हो रहा है देश के अंदर यह आम जनता को सोचना पड़ेगा.. खाली आप मोदी जी और धर्म के भाव में चलोगे तो नुकसान देश का होगा और कभी ना कभी उनका खुद का भी होगा। ’’ गहलोत ने अपनी सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि इनकी चर्चा देश भर में और राजस्थान ने देशभर में एक उदाहरण पेश किया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद