Gehlot ने कहा कि सदन की मर्यादा और मर्यादा बनाए रखना सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संसदीय लोकतंत्र को देश का सौभाग्य बताते हुए बुधवार को कहा कि सदन की मर्यादा व गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। गहलोत यहां देश की विधायी संस्थाओं के अध्यक्षों का सबसे बड़े समागम, अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। यह दो दिवसीय सम्मेलन राजस्थान विधानसभा में शुरू हुआ जहां उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इसका उद्घाटन किया।

गहलोत ने उचित संसदीय आचरण और विधायी संस्थाओं के नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि सदन की मर्यादा और गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने न्यायपालिका और विधायिका के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों अंगों का एक साथ काम करना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि यह दो दिवसीय सम्मेलन यहां शुरू हुआ। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची

Gujarat के Tapi में Torrent Group बनाएगा 800 Bed Hospital, 910 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना शुरू

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट