मुख्यमंत्री गहलोत ने रीट परीक्षा के सफल आयोजन में सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 26 सितंबर हो होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के सफल आयोजन के लिए विभिन्न राजनीति दलों व सामाजिक संगठनों से सहयोग मांगा है। राज्य में अपनी तरह की इस सबसे बड़ी परीक्षा में 16 लाख से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘26 सितंबर को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा में 16.51 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह राज्य की अभी तक की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।’’ उन्होंने कहा, सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज में निशुल्क यात्रा का इंतजाम किया है, लेकिन उनकी संख्या ज्यादा होने के कारण सभी के सहयोग की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: नोएडा में डेंगू, मलेरिया, कोविड के बीच अब दिमागी बुखार का खतरा, 3 संदिग्ध मरीज मिले

इस परीक्षा के लिए करीब 16.51 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन भरा है जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के समस्त कार्यालय तथा रीट से संबंधित समस्त सेवाओं को अत्यावश्यक सेवा घोषित किया है। यह परीक्षा करीब तीन साल बाद हो रही है और 26 सितंबर को इसका आयोजन दो पारियों में होगा। इसके लिए राज्य में 200 स्थानों 4,153 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी