गहलोत ने पीएम मोदी से बात कर रोगियों के हिसाब से दवाएं व ऑक्सीजन उपलब्ध कराने मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2021

जयपुर। कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और उनसे रोगियों के हिसाब से राजस्थान को दवाइयां व ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की अपील की। इसके साथ ही गहलोत ने मोदी को सुझाव दिया कि केंद्र सरकार ऑक्सीजन का परिवहन करने वाले टैंकरों का भी अधिग्रहण करे ताकि राज्यों को ऑक्सीजन के साथ टैंकर भी मिलें और राज्यों की शिकायत दूर हो। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की है।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में भाजपा विधायक एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

गहलोत ने राज्य में दवाओं, ऑक्सीजन व गैस टैंकरों की कमी के बारे में भी गांधी से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राज्‍य के तीन वरिष्‍ठ मंत्रियों का एक समूह मंगलवार को नई दिल्‍ली में रहा। ये मंत्री वहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया से मिले और राजस्थान को संक्रमितों के उपचार के लिए तत्काल रेमडेसिविर व टोसिलिजुमेब पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मंत्रियों के इस समूह में ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल और चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा हैं जो विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे हैं।

प्रमुख खबरें

Koffee With Karan 9 में होगा बड़ा धमाका, पहले एपिसोड में वरुण-जाह्नवी के साथ नजर आएगा कौन?

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, Shahzad Bhatti Network को UAPA में आतंकी संगठन घोषित किया

कोई विदेशी प्रभाव नहीं... UPI फीस पर बाहरी दबाव के आरोप का सरकार ने दिया ये जवाब

सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव