राजस्थान में भाजपा विधायक एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

BJP

राजस्थान में भाजपा के विधायक अपने एक महीने का वेतन राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का मुकाबला करने में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने यह जानकारी दी।

जयपुर।  राजस्थान में भाजपा के विधायक अपने एक महीने का वेतन राज्य में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का मुकाबला करने में मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष को देंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद यह फैसला किया गया है कि कोरोना के इस संकट में पार्टी के विधायक अपने एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे। कटारिया ने कहा कि यह राशि यथाशीघ्र कोष में दे दी जाएगी। राज्य में इस समय भाजपा के 71 विधायक हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़