योगी सरकार पर गहलोत का निशाना, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2020

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कानपुर में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिस कर्मियों की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि यह राज्य की खराब कानून व्यवस्था का नमूना है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, उत्तरप्रदेश में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना से अचंभित हूं। यह दिखाता है कि राज्य में कानून व्यवस्था बिलकुल ध्वस्त हो गयी है। अपराधी बेखौफ हैं। गहलोत ने पुलिसकर्मियों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक अन्य ट्वीट में गहलोत ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता अहमद पटेल को कथित तौर पर परेशान किए जाने को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने लिखा, ‘गुजरात और केन्द्र में भाजपा को आड़े हाथ लेने के लिए पटेल को परेशान किया जा रहा है। यह और कुछ नहीं, केवल राजनीतिक प्रतिशोध का एक और कृत्य है। कोई बात नहीं - हम लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंज़ूरे खुदा होता है...।

प्रमुख खबरें

U-19 Asia Cup 2025: समीर मिन्हास की ऐतिहासिक पारी से पाकिस्तान ने भारत को हराया

Gill के बाहर होने से टीम इंडिया की टी20 रणनीति पर संकट? कोच गंभीर के फैसले पर बहस तेज

SBI का होम लोन पोर्टफोलियो ₹10 लाख करोड़ पार, बैंक की सबसे बड़ी यूनिट का नया कीर्तिमान

Elon Musk ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 700 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने