गहलोत का सिब्बल पर निशाना, बोले- वह कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं, सोनिया गांधी के आशीर्वाद से बने थे मंत्री

By अंकित सिंह | Mar 15, 2022

पांच राज्यों में मिली चुनावी हार के बाद एक बार फिर से कांग्रेस में घमासान जारी है। आनन-फानन में कांग्रेस ने सीडब्ल्यूसी की बैठक भी बुलाई और इसमें हार पर मंथन हुआ। इसके अलावा कांग्रेस के नाराज जी-23 समूह लगातार नेतृत्व में परिवर्तन की मांग कर रहा है। पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद यह ग्रुप और भी मुखर हो गया है। हालांकि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि फिलहाल सोनिया गांधी ही पार्टी का नेतृत्व करती रहेंगी। इसके अलावा कई नेताओं ने यह भी कह दिया है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और यह होना भी चाहिए। दूसरी ओर कपिल सिब्बल लगातार कांग्रेस आलाकमान पर सवाल उठा रहे हैं। कपिल सिब्बल जी-23 के ही सदस्य हैं। इन सबके बीच कपिल सिब्बल को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। अपने बयान में गहलोत ने साफ तौर पर कह दिया कि कपिल सिब्बल कांग्रेस की संस्कृति के व्यक्ति नहीं है। गहलोत ने कहा कि कपिल सिब्बल जी कांग्रेस संस्कृति के व्यक्ति नहीं है। वे बहुत बड़े वकील हैं। कांग्रेस में उनकी एंट्री हो गई। सोनिया गांधी के आशीर्वाद और राहुल गांधी के सहयोग से उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली। उनके मुंह से ऐसे अल्फ़ाज़ निकलना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको बता दें कि अशोक गहलोत लगातार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। गहलोत ने कहा था कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता इनका (भाजपा) है धर्म और ध्रुवीकरण का। 

इसे भी पढ़ें: सिब्बल ने पार्टी के नेतृत्व पर उठाए सवाल, कहा- अब किसी और को सौपें कांग्रेस की कमान

गहलोत ने कहा था राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए पार्टी एकजुट रहेगी। सिब्बल ने कहा था कि अब वक्त आ गया है कि घर की कांग्रेस की जगह सबकी कांग्रेस हो। उन्होंने कहा कि इस बार की परिणामों ने मुझे आश्चर्यचकित नहीं किया क्योंकि मुझे इसका अंदाजा पहले से था। हम 2014 से लगातार नीचे जा रहे हैं। हमने कई राज्यों को खोया है। हम जहां सफल हुए वहां भी अपने कार्यकर्ताओं को एक साथ रख पाने में विफल रहे।

प्रमुख खबरें

उनके बिना जिंदगी खाली है, Dharmendra की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं Hema Malini

Paradip Port बनेगा देश का बड़ा औद्योगिक केंद्र, CM Mohan Majhi ने गिनाईं योजनाएं

पूर्व PM Sheikh Hasina 16 दिसंबर को लौटेंगी Bangladesh, सरकार से मांगी विमान सुविधा

International Emmy Awards 2026: भारत की दोनों एंट्री हारीं, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट