राहुल के एक व्यक्ति एक पद के संदेश को समझ गए गहलोत, सचिन पायलट पर कहा- मुख्यमंत्री तो विधायक चुनते हैं

By अभिनय आकाश | Sep 22, 2022

राहुल गांधी के एक व्यक्ति एक पद के संदेश को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगता है भली-भांति समझ गए।अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को देशभर में काम करना होता है। गहलोत ने कहा कि एक साथ दो पद संभालना मुश्किल होगा। गहलोत ने राहुल गांधी के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर राज्य के सीएम के रूप में काम करना मुश्किल होगा। अभी तो पहले कांग्रेस अध्यक्ष बन जाए। फिर साथ में चलता रहेगा कि क्या वहां के विधायक चाहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ओबीसी कोटे पर हंगामे के बीच कांग्रेस विधायकों को गुजरात विधानसभा से निलंबित किया गया

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि मैं कहीं भी रहूं लेकिन राजस्थान से दूर कभी नहीं रहूंगा। जिस राज्य का मैं हूं और जिस गांव का मैं पैदा हुआ हूं। उससे दूर कैसे हो सकता हूं। मैं सेवा करता रहूंगा। सचिन पायलट के सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा कि मैं कैसे कह सकता हूं कि कौन सीएम बनेगा। इस पर मैं कुछ भी नहीं जा सकता हूं। मुख्यमंत्री तो विधायक चुनते हैं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस प्रवक्ता वल्लभ ने किया गहलोत का समर्थन, शशि थरूर को लिया निशाने पर

बता दें कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक व्यक्ति एक पद के सवाल पर कहा था कि उदयपुर में कांग्रेस के चिंतिन शिविर में इस संबंध में निर्णय लिया गया था. उन्होंने कहा इस पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता है और उन्हें उम्मीद है कि पार्टी के अध्यक्ष पद पर जो भी व्यक्ति आसीन होगा वह एक ही पद पर रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Karnataka । क्या कोई पंजा आपकी संपत्ति लूट सकता है? Belagavi की जनता से PM Modi ने पूछा सवाल, Congress को दी ये चेतवानी

उधमपुर में आतंकवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, गोलीबारी में एक ग्राम रक्षा गार्ड हुआ घायल

12 साल बाद गुरु का वृषभ में हो रहा है गोचर, कैसा होगा इसका असर विभिन्न राशियों पर जानें सिर्फ यहां

बादल ने धर्म का इस्तेमाल हमेशा अपने निहित स्वार्थों के लिए किया : Bhagwant Mann