Gemini Ganesan Birth Anniversary: साउथ इंडस्ट्री के रोमांस किंग कहे जाते थे जेमिनी गणेशन, दीदार के लिए तरसती थीं लड़कियां

By अनन्या मिश्रा | Nov 17, 2025

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन का आज ही के दिन यानी की 17 नवंबर को जन्म हुआ था। जेमिनी गणेशन ने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिल पर अलग ही छाप छोड़ी थी। रोमांटिक किरदार निभाने में जेमिनी को कोई टक्कर नहीं दे पाया। एक्टर हर किरदार को इतने अच्छे से निभाते थे कि लड़कियां पर्दे पर देखकर उन पर जान छिड़कती थीं। यही कारण है कि जेमिनी गणेशन को साउथ इंडस्ट्री के रोमांस किंग कहे जाने लगे थे। भले ही अभिनेता हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन फिर भी उनका रोमांटिक अंदाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर जेमिनी गणेशन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Pankaj Dheer Birth Anniversary: महाभारत के 'कर्ण' बनकर पंकज धीर को मिली लोकप्रियता, ऐसा रहा फिल्मी सफर

फिल्मी करियर

अभिनेता के फिल्मी करियर की बात करें, तो फिल्मों में आने से पहले जेमिनी गणेशन मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज में केमिस्ट्री के लेक्चरर थे। फिर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद साल 1974 से उन्होंने अभिनय की शुरूआत फिल्म 'मिस मालिनी' से की थी। फिर अभिनेता ने साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक में अपना नाम कमाया। जेमिनी गणेशन ने अपने फिल्मी करियर में करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। वहीं साल 1996 में जेमिनी गणेशन की आखिरी फिल्म 'अव्वई शनमुगी' थी।

रोमांस के बादशाह

जेमिनी गणेशन को सिर्फ फिल्मों का ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी रोमांस के बादशाह थे। अभिनेता ने 4 महिलाओं से अपना रिश्ता जोड़ा, लेकिन सिर्फ कानूनी तौर पर उन्होंने एक को ही अपनी पत्नी माना। साल 1940 में 19 साल की उम्र में जेमिनी ने अलामेलु से शादी की। जिसको उन्होंने पत्नी माना। इसके अलावा अभिनेत्री रेखा की मां पुष्पावल्ली, सावित्री और जूलियाना से जुड़ा। माना जाता है कि जेमिनी गणेशन का आखिरी रिश्ता जूलियाना के साथ रहा था। जेमिनी और जूलियाना के बीच 36 साल का अंतर था।

पर्सनल लाइफ

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा की मां पुष्पावल्ली साउथ इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक थीं। जेमिनी और पुष्पावल्ली ने एक साथ फिल्मों में काम किया। इस बीच दोनों की दोस्ती हुई और जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। माना जाता है जेमिनी ने पुष्पावल्ली से गुपचुप शादी रचाई थी। लेकिन इस रिश्ते को उन्होंने कभी सार्वजनिक नाम नहीं दिया। जिस कारण रेखा ने भी अपने पिता का नाम कभी नहीं मिला। फिल्मों में सर्वश्रेष्ण योगदान के लिए जेमिनी गणेशन को भारत सरकार की तरफ से साल 1971 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

मृत्यु

वहीं 22 मार्च 2005 को जेमिनी गणेशन ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

Supreme Court का Delhi Government को निर्देश, Pellet Gun से घायल छात्रों को मिले तुरंत बेहतर इलाज

Kakinada Land Grab Case: 15 करोड़ की सरकारी जमीन हड़पने की कोशिश पर High Court सख्त, ACB जांच के आदेश

Home Tips: Kitchen Sink में छिपे Cockroach बन सकते हैं गंभीर बीमारियों की वजह, इन Easy Home Tips से पाएं तुरंत छुटकारा

Rashtrapati Bhavan में चेंज ऑफ गार्ड पर ब्रेक, Independence Day रिहर्सल बनी वजह