Pankaj Dheer Birth Anniversary: महाभारत के 'कर्ण' बनकर पंकज धीर को मिली लोकप्रियता, ऐसा रहा फिल्मी सफर

Pankaj Dheer
Personality

पंजाब में 09 नवंबर को 1956 को पंकज धीर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम सीएल धीर था और वह फेमस डायरेक्टर थे। उन्होंने मुंबई से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर पंकज धीर ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

आज ही के दिन यानी की 09 नवंबर को भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के फेमस अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया था। वह एक सफल अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। पंकज धीर की अभिनय क्षमता और गहराई आज भी नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है।

भारतीय टेलीविजन और फिल्म जगत के फेमस अभिनेता पंकज धीर का 09 नवंबर को जन्म हुआ था। उनको महाभारत के किरदार 'कर्ण' के रूप में बहुत प्रसिद्धि मिली। उन्होंने 'कर्ण' के रूप में जो अमिट छाप छोड़ी, वह आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है। वह एक सफल अभिनेता ही नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। पंकज धीर की अभिनय क्षमता और गहराई आज भी नए कलाकारों के लिए प्रेरणा है। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता पंकज धीर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: सिनेमा के सुनहरे परदे और सुनहरे दौर का रोशन सितारा थीं सुलक्षणा पंडित

जन्म और परिवार

पंजाब में 09 नवंबर को 1956 को पंकज धीर का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम सीएल धीर था और वह फेमस डायरेक्टर थे। उन्होंने मुंबई से स्कूली शिक्षा पूरी की और फिर पंकज धीर ने अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में पंकज की एक्टिंग में रुचि जागी और उन्होंने थिएटर और कॉलेज ड्रामों में हिस्सा लेना शुरूकर दिया।

फिल्मी सफर

ग्रेजुएशन के बाद पंकज धीर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। पंकज धीर का नाम सबसे पहले तब मशहूर हुआ, जब उन्होंने साल 1998 में बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाई। उनका यह किरदार इतना अधिक लोकप्रिय हुआ कि आज भी दर्शक उनको इसी नाम से याद करते हैं। इसके बाद अभिनेता पंकज धीर ने 'युग', 'चंद्रकांता' और 'ग्रेट मराठा' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया।

फिल्मों में भी किया काम

पंकज धीर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि वह एक निर्देशक के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने 'माय फादर गॉडफादर' नामक फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके अलावा उन्होंने 'बादशाह', 'सोल्जर', 'चंद्रकांता' 'सनम बेवफा', और 'ससुराल सिमर का' जैसे कई लोकप्रिय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है।

मृत्यु

लंबे समय से अभिनेता पंकज धीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। वहीं 15 अक्तूबर 2025 को 68 साल की उम्र में पंकज धीर का निधन हो गया।

All the updates here:

अन्य न्यूज़