Gen Z प्रदर्शनकारियों की हुई जीत, आर्मी चीफ ने चेताया, PM ओली का इस्तीफा आया, दुबई जाने की तैयारी

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2025

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने जेन जेड के विरोध प्रदर्शन बढ़ने के बाद इस्तीफा दिया है। उनके देश छोड़ने की संभावना है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दुबई के लिए रवाना हो सकते हैं क्योंकि उनके लिए एक निजी जेट तैयार रखा गया है। प्रधानमंत्री ओली ने नियोजित प्रस्थान से पहले उप-प्रधानमंत्री को कार्यकारी ज़िम्मेदारियाँ सौंपी हैं। नेपाल के आर्मी चीफ ने पीएम केपी ओली से कहा है कि वे इस्‍तीफा दे दें। आर्मी चीफ ने कहा कि नेपाल में अब हालात को संभालना उनके लिए मुश्किल हो रहो है। सूत्रों ने इसका दावा किया है। इस बीच नेपाल में काठमांडू एयरपोर्ट से सभी उड़ानों को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री, कृषि मंत्री, जल आपूर्ति मंत्री...नेपाल में एक के बाद एक धड़ाधड़ हो रहे इस्तीफे, PM ओली का नंबर भी आने वाला है?

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में चार लोग घायल

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर की गई गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंदोलनकारी युवाओं ने ललितपुर जिले के सुनाकोठी स्थित संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के आवास पर भी पथराव किया। गुरुंग ने सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। प्रदर्शनकारियों ने ललितपुर के खुमालतार स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के आवास में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने काठमांडू के बुधनीलकांठा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के घर में भी तोड़फोड़ की।

प्रमुख खबरें

Haryana में Orbital Rail Corridor सुरंग डेढ़ महीने में छठी बार धंसी, जांच शुरू

भारत से संबंध बढ़ाने की चाहत में किम जोंग उन! प्योंगयांग में भारतीय राजदूत से मुलाकात के क्या हैं मायने?

PM Modi ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ रुपये के पैकेज का किया ऐलान, शाम की मुख्य खबरें

MS Dhoni के IPL संन्यास पर Ishan Kishan ने की तारीफ, बताया युवाओं की प्रेरणा