केरल में 14वें साइबर सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जनरल बिपिन रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2021

तिरुवनंतपुरम। देश के रक्षा प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत केरल में 10-13 नवंबर तक आयोजित होने वाले वार्षिक हैकिंग और साइबर सुरक्षा सम्मेलन कॉकॉन के 14वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी। यह साइबर सुरक्षा सम्मेलन केरल पुलिस द्वारा दो गैर-लाभकारी संगठनों, सोसाइटी फॉर द पुलिसिंग ऑफ साइबरस्पेस (पीओएलसीवाईबी) और सूचना सुरक्षा अनुसंधान संघ (आईएसआरए) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में लॉकडाउन की अवधि के दौरान ऑनलाइन घोटालों और उनसे बचने के तरीकों पर प्रमुख रूप से चर्चा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

मशहूर Cardiologist पद्मश्री डॉ. G Vijayaraghavan का 84 साल की उम्र में निधन

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच