भाजपा का सामान्य कार्यकर्ता भी हुड्डा को हरा सकता हैः मनोहर लाल खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी सोनीपत जिले की बरोदा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में सक्षम है। इससे पहले, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अगले महीने बरोदा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की खट्टर को चुनौती दी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी आई है। भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने ही तीन नवंबर को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है। बरोदा विधानसभा सीट इस साल अप्रैल में कांग्रेस विधायक श्री कृष्ण हुड्डा के निधन की वजह से खाली हो गई है। विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि अगर खट्टर की अगुवाई वाली सरकार अपने प्रदर्शन को लेकर इतनी ही विश्वस्त है तो मुख्यमंत्री को उपचुनाव लड़ना चाहिए। खट्टर ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले साल जनवरी में भी जींद उपचुनाव में एक“ प्रयोग“ किया था लेकिन उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। हुड्डा द्वारा बरोदा उपचुनाव लड़ने की चुनौती देने को लेकर खट्टर से टिप्पणी करने को कहा गया तो मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने पहले भी एक प्रयोग किया था जब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के नेता (रणदीप सिंह सुरजेवाला) को उतारा था। हम इस बार भी कह रहे हैं कि उन्हें (बरोदा में) एक और प्रयोग करना चाहिए।’’ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने कृषि कानूनों के समर्थन में हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां निकाल कांग्रेस को दिया जवाब

खट्टर ने यह कहते हुए पूर्व मुख्यमंत्री की चुनौती को खारिज कर दिया कि भाजपा का सामान्य सा कार्यकर्ता भी बरोदा से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हराने में सक्षम है। हुड्डा ने कहा था, “यह सरकार सभी मोर्चों पर विफल हो चुकी है। पिछले छह साल के दौरान, उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र (बरोदा) की उपेक्षा की और अब वे विकास की बात करते हैं, लेकिन लोग उनका असली चेहरा देख चुके हैं तथा उन्हें उपचुनाव में सबक सिखाएंगे।

प्रमुख खबरें

दोस्ती का सेफ पैसेजट, Iran ने भारत के लिए खोला Strait of Hormuz का रास्ता, 2 LPG टैंकरों को मिली सुरक्षित निकलने की मंज़ूरी

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली ने दी बड़ी चेतावनी,जानें क्या कहा?

BJP का Mission 2027: Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

PM Modi का Assam को बड़ा तोहफा, Shillong-Silchar Corridor समेत हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास