भाजपा ने कृषि कानूनों के समर्थन में हरियाणा में ट्रैक्टर रैलियां निकाल कांग्रेस को दिया जवाब

haryana bjp

भाजपा ने कृषि कानूनों के समर्थन में ये रैलियां निकाली गयी। प्रदेश पार्टी प्रमुख ओ पी धनखड़ ने सोनीपत में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों के मुद्दे पर राजनीति करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नये कृषि कानूनों के समर्थन में शुक्रवार को हरियाणा के विभिन्न भागों में ‘ट्रैक्टर रैलियां’ निकालीं। सोनीपत के गोहाना, हिसार के हांसी और भिवानी समेत कई स्थानों पर कृषि कानूनों के समर्थन में ये रैलियां निकाली गयी। प्रदेश पार्टी प्रमुख ओ पी धनखड़ ने सोनीपत में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर कृषि कानूनों के मुद्दे पर राजनीति करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: सिरसा में कृषि कानूनों का विरोध करने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ किसानों ने किया चक्का जाम

उन्होंने कहा कि वे (विपक्षी दल) किसानों को गुमराह कर रहे हैं और उनके मन में भय पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये सुधार किसानों को अपनी उपज कहीं भी और बेहतर दामों पर बेचने की अधिक स्वतंत्रता और व्यापक विकल्प प्रदान करते हैं लेकिन कांग्रेस को इससे दिक्कत है। वे किसानों को गुमराह कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को गुमराह करना और शोर मचाना उनकी पुरानी आदत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़