आम बजट 2019: भारतीय पासपोर्ट रखने वाले NRI को भारत आने पर तुरंत जारी होगा आधार कार्ड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय पासपोर्ट रखने वाले प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) को देश में आने पर तुरंत आधार कार्ड जारी करने का प्रस्ताव किया है। वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश करते हुए सीतामरण ने यह प्रस्ताव किया। अभी आधार कार्ड के लिए एनआरआई को 180 दिन का इंतजार करना होता है। 

सीतारमण ने कहा, ‘‘मैं भारतीय पासपोर्टधारक प्रवासी भारतीयों को भारत आने पर आघार कार्ड जारी करने पर विचार का प्रस्ताव करती हूं। इसके लिए उन्हें अनिवार्य 180 दिन की अवधि का इंतजार नहीं करना होगा।’’ भारत विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 31 मई, 2019 तक कुल 123.82 करोड़ आधार कार्ड जारी किए थे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में जहाजों से वसूला जाएगा Transit Fees? Iran-Oman की Strategic बातचीत का सच आया सामने

Riyadh Sofa Factory Fire: सऊदी अरब में भीषण अग्निकांड, 16 बांग्लादेशी नागरिकों की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

शेख हसीना के Extradition पर अड़ा Bangladesh: PM Tarique Rahman ने Dinesh Trivedi से की बड़ी मांग

ISI-backed BKI Terror Module का पर्दाफाश, Jalandhar में हैंड ग्रेनेड के साथ मुख्य आतंकी गिरफ्तार