आम बजट 2019: राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को घटाकर GDP का 3.3% कर दिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2019

नयी दिल्ली। सरकार ने चालू वित्त वर्ष 2019-20 के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को घटाकर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 3.3 प्रतिशत कर दिया है। पहले इसके 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया था। 

इसे भी पढ़ें: आम बजट 2019: छोटे दुकानदारों एवं कारोबारियों को पेंशन सुविधा के लाभ की घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि चालू वित्त वर्ष के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 3.3 प्रतिशत किया जा रहा है। सरकार ने फरवरी में 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करते हुए राजकोषीय घाटा 3.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। 

प्रमुख खबरें

किसानों के सहयोग से जेवर बन रहा वैश्विक औद्योगिक केंद्र: धीरेन्द्र सिंह

मध्यप्रदेश में शिवपुरी बन रहा नई खेल प्रतिभाओं का केंद्र: ज्योतिरादित्य सिंधिया

Sensex और Nifty मामूली बढ़त पर बंद, तीसरे दिन भी बाजार में जारी रही लिवाली

प्याज 116% महंगा होने से Food Inflation 8.94% पर पहुंची, आम बजट पर पड़ा असर