सुशील मोदी बोले- कांग्रेस के बजट से 100 गुना बेहतर है आम बजट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

नयी दिल्ली।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया बजट-2022-23, कांग्रेस द्वारा 2007-08 के वैश्विक वित्तीय संकट के समय पेश किए गए बजट से 100 गुना बेहतर है और इसके हर पन्ने पर रोजगार है। राज्यसभा में आम बजट पर चर्चा भाग लेते हुए सुशील मोदी ने यह भी कहा कि देश के पास यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व और चिकित्सकों व अग्रिम मोर्चा के कर्मियों का सहयोग नहीं होता तो कोरोना काल में 50 लाख से अधिक लोग मर जाते। उन्होंने कहा, ‘‘निर्मला सीतारमण जेएनयू जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ी हैं। उनके पास हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की कोई डिग्री नहीं है, जो चिदम्बरम (कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री) जी के पास थी। लेकिन मैं कह सकता हूं कि वैश्विक वित्तीय संकट के समय कांग्रेस ने जो बजट पेश किया था, उससे 100 गुना बेहतर बजट निर्मला सीतारमण ने पेश किया है। वह भी प्रतिकूल परिस्थितियों में।’’

इसे भी पढ़ें: विपक्ष ने कहा- जमीनी सच्चाई से कटा हुआ है Budget, BJP ने बताया 100 गुना बेहतर

टीकाकरण अभियान का मजाक उड़ाए जाने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण ही संभव हो सका कि देश में ‘‘मेड इन इंडिया’’ और ‘‘मेड बाय इंडिया’’ कोविड-19 रोधी टीका देश को मिला। उन्होंने कहा, ‘‘नहीं तो 140 करोड़ लोगों को टीका लगाने के लिए हमको दुनिया के सामने भीख मांगनी पड़ती और वर्षों लग जाते तो भी हम देश के 140करोड़ लोगों को टीका नहीं लगा पाते।’’ बेरोजगारी के मुद्दे पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि इस बजट में किसी एक बात पर जोर दिया गया है तो वह सिर्फ और सिर्फ रोजगार है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके हर एक पन्ने पर रोजगार लिखा है... इसके हर एक पन्ने से रोजगार पैदा होता है...हम ऐसा विकास देश को दे रहे हैं, जो रोजगार पैदा करने वाला है। रोजगार परक विकास कर रहे हैं।’’ मोदी ने दावा किया कि केंद्र सरकार केवल 5जी ही नहीं ला रही हैं बल्कि अभी से 6जी भारत लाने की तैयार कर रही है।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार