BJP की सेना के दो नये सिपाही- जनरल जेजे सिंह और कर्नल (रि) विजय रावत

By नीरज कुमार दुबे | Jan 19, 2022

पाँच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल जेजे सिंह और भारत के पहले सीडीएस रहे दिवगंत बिपिन रावत के भाई सेवानिवृत्त कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल हो गये हैं। भाजपा चूँकि राष्ट्रवाद के विचार को लेकर आगे चलती है इसीलिए अधिकांश सैन्यकर्मियों की पहली पसंद भाजपा ही होती है। भाजपा में वर्तमान में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह केंद्रीय मंत्री हैं तथा सेना में रहे राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सांसद हैं। इसके अलावा भी भाजपा में कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी हैं जो सेना में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अपर्णा यादव के लिए परिवार से बड़ा है राष्ट्रधर्म, भाजपा की सदस्यता लेने के बाद मोदी-योगी को कहा शुक्रिया

अब बात करते हैं पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह की जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। मंगलवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जेजे सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर जनरल जेजे सिंह का पार्टी में स्वागत किया। हम आपको याद दिला दें कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल जेजे सिंह ने साल 2018 में शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़ दिया था। जनरल जेजे सिंह 2017 में अकाली दल में शामिल हुए थे। उन्होंने 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पटियाला से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्हें अमरिंदर सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। जेजे सिंह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। वह साल 2005 में सेना प्रमुख नियुक्त होने वाले पहले सिख बने थे। जहां तक पंजाब चुनावों की बात है तो आपको बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीट पर 20 फरवरी को मतदान होना है। मतों की गिनती दस मार्च को की जाएगी। देखना होगा कि जनरल जेजे सिंह कौन-सी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi