हमारा भारत हमारी शान पुस्तक सामान्य ज्ञान का खजाना (पुस्तक समीक्षा)

By डॉ. दीपक श्रीवास्तव | Sep 16, 2021

राजस्थान के लेखकों के बीच  लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ.प्रभात कुमार सिंघल ने पिछले सात-आठ वर्षो में जिस तेजी से हिंदी भाषा में पुस्तकें लिखने में अपना विशिष्ठ स्थान बनाया हैं, वे आज स्थापित और नामचीन लेखकों में गिने जाने लगे हैं। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के रूप में वे विभाग का गौरव बने वहीं लेखन के क्षेत्र में भी अपनी कलम का लोहा मनवाया। हिंदी दिवस पर हाल ही में जारी हुई उनकी 23 वीं पुस्तक "हमारा भारत हमारी शान" देखने और पढ़ने का अवसर मिला। ए 5 आकर में  436 पृष्ठों में लिखी गई इस पुस्तक को भारत के सन्दर्भ में सामान्य ज्ञान का खजाना कहे तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल ने हाई आन कसोल पुस्तक का विमोचन किया

पर्यटक स्थलों के बारे में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पुस्तक विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा में सहायक रहेगी। पुस्तक का मूल्य भी बहुत वाजिब 440 रू. रखा गया है। मुख्य आमुख पृष्ठ आकर्षक है। पुस्तक का प्रकाशन मुंबई के वी. एस. आर. डी. एकेडमिक पब्लिशिंग हाउस द्वारा किया गया हैं।

समीक्षक- डॉ.दीपक श्रीवास्तव

अधीक्षक, राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय,

कोटा (राजस्थान)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर