जनरल स्कॉट मिलर अफगानिस्तान से लौटे, मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है : अमेरिकी रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

वाशिंगटन। अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर सबसे लंबे अमेरिकी युद्ध को लगभग खत्म करके स्वदेश लौट आए हैं। बहरहाल, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने आश्वासन दिया कि अमेरिका का अफगान मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है और वह काबुल का सहयोग करता रहेगा। ऑस्टिन ने अफगानिस्तान में तीन साल की तैनाती के बाद लौटने पर पेंटागन में मिलर का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘स्कॉट और उनका स्टाफ अब स्वदेश में हैं और हम उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आभारी हैं। लेकिन अफगानिस्तान में हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है।

इसे भी पढ़ें: संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के किसान नेता चढूनी को एक सप्ताह के लिए निलंबित किया

कई मायनों से वे अब भी ऐसा कर रहे हैं। 9/11 के बाद से अफगानिस्तान से हम पर हमला नहीं हुआ, इसलिए अफगान सरकार के पास इस प्रगति को आगे ले जाने का मौका है और अफगान सेना के पास अब ऐसी क्षमताएं है जिनकी उन्हें अपने लोगों की रक्षा के लिए आवश्यकता है।’’ गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान से अपनी सेना 11 सितंबर तक वापस बुलाने के निर्देश दिए हैं। पेंटागन इससे पहले ही इस लक्ष्य को पूरा कर सकता है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा