अब नहीं मिलेगा जनरल टिकेट ! भोपाल में बिना टिकट के यात्रा करने को मजबूर हुए यात्री

By सुयश भट्ट | Jul 02, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कोरोना के दौरान रेलवे मे सफर करने के लिये जनरल टिकट विंडो बुकिंग बन्द हो गई है। यात्रा के दौरान जनरल टिकट के लिए भारी परेशानी का सामना कर रहा है और जनरल टिकट में यात्रा के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग करने के मजबूर यात्री अब बिना टिकट की यात्रा कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें:कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बोले CM शिवराज, अपराधी तत्वों में होना चाहिए सरकार का खौफ 

वहीं भोपाल मंडल के अलग अलग स्टेशनो पर टिकट जाँच के दौरान बिना टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 95 हजार से अधिक मामले पकड़े गए है। जिनसे किराया एवं जुर्माना सहित कुल रुपये 6 करोड़ 72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

भोपाल मंडल पर इससे पहले टिकट चेकिंग से 2018 के अप्रैल महीने मे सबसे ज्यादा 2 करोड़ 52 लाख हासिल किया गया था। जिसे पीछे छोड़ते हुए माह जून-2021 में रुपये 6 करोड़ 72 लाख रूपये का राजस्व कमाया गया, जो कि 167 प्रतिशत अधिक है।

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh के यहां Raid पर भड़के Stalin, कहा- 100 करोड़ के केस के बहाने ध्यान भटका रहे

East Central Railway के दो अफसरों को रिश्वतखोरी में 3 साल की सजा, CBI ने 2018 में पकड़ा था

फ्री यूपीआई के दावे के बीच ठगा रह गया आम आदमी

Nitin Nabin ने Rahul Gandhi को घेरा, बोले- देश की तरक्की से परेशान है कांग्रेस