कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से बोले CM शिवराज, अपराधी तत्वों में होना चाहिए सरकार का खौफ

Shivraj cabinet
सुयश भट्ट । Jul 2 2021 11:24AM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। और अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए।

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास में हुए नेमावर हत्याकांड के बाद  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को डीजीपी के साथ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने निर्देश दिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। और अपराधी तत्वों के मन में शासन का खौफ होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री शिवराज की अपने कैबिनेट मंत्रियों में पकड़ हो गई है कमज़ोर: जीतू पटवारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश शांति का टापू है, यहां किसी भी  आपराधिक तत्व के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि नेमावर हत्याकांड जघन्यतम है। आरोपियों को पकड़ लिया गया है और फास्ट ट्रेक कोर्ट में उनके विरूद्ध मुकादमा चलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने डीजीपी को ट्विटर के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि नेमावर की घटना से मैं अत्यंत आहत हूं। जिन्होंने यह अपराध किया है वे नराधम हैं, उन्हें बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा तथा कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों को 41 लाख 25 हजार रूपए की सहायता दी गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़