भारतीय आईटी पेशेवरों के लिए वीजा प्रक्रिया आसान बनाना चाहता है Germany

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2023

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र के कुशल कामगारों की कमी का सामना कर रहे जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार भारत के आईटी पेशेवरों के लिए कामकाजी वीजा लेने की प्रक्रिया आसान बनाना चाहती है। भारत दौरे पर पहुंचे शोल्ज ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि कानूनी ढांचे में इस साल ऐसा सुधार लाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है कि जर्मनी सॉफ्टवेयर डेवलपर और आईटी क्षेत्र के कुशल कामगारों को आकर्षित कर सके।

शोल्ज ने कहा, “हम कामकाजी वीजा जारी करने की प्रक्रिया सरल करना चाहते हैं। कानूनी प्रक्रिया के अलावा हम पूरी प्रशासनिक प्रक्रिया को भी आधुनिक रूप देना चाहते हैं।” जर्मनी में कामकाज के लिए पहुंचने पर विदेशी कामगारों को होने वाली संबंधी समस्या पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जब लोग जर्मनी पहुंचते हैं तो वे अंग्रेजी बोलते हैं और फिर धीरे-धीरे जर्मन को अपना लेते हैं। शोल्ज ने भारत दौरे के पहले दिन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रमुख कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री