जर्मनी के विपक्ष के नेता पहुंचे कीव, राष्ट्रपति जेलेंस्की सहित कई अधिकारियों से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2022

कीव।जर्मनी की विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के नेता फ्रेडरिक मर्ज़ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करने के लिए मंगलवार को कीव पहुंचे। मर्ज़ ऐसे समय कीव पहुंचे हैं, जब जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने कहा है कि वह फिलहाल यूक्रेन की यात्रा नहीं करेंगे। यूक्रेन द्वारा, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टेनमीयर को आमंत्रित करने से इनकार करने के बाद से शोल्ज की हाल के हफ्तों में यूक्रेनी अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई है।

फ्रेडरिक मर्ज़ ने मंगलवार को रूसी सेना द्वारा किए गए विनाश को देखने के लिए इरपिन शहर का दौरा किया। मर्ज़, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल के यूनियन ब्लॉक का नेतृत्व करते हैं। गोलाबारी में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों के बाहर मर्ज़ ने इरपिन में रूसी आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेनी सेना की सराहना की और शहर के पुनर्निर्माण में मदद करने का संकल्प जताया। मर्ज़ ने बाद में जेलेंस्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ उन्होंने सार्थक चर्चा की। ऐसा कहा जा रहा है जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के यूक्रेन की यात्रा पर जाने से इनकार करने के बाद उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाने के लिए मर्ज़ यूक्रेन पहुंचे हैं। इस बीच, जर्मनी के अधिकारियों ने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन के करीब 4,00,000 शरणार्थियों को जर्मनी ने शरण दी है।

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में