Fashion Tips: लॉन्ग स्कर्ट से पाएं Unique Look, कुर्ते से क्रॉप टॉप तक ऐसे करें Style

By अनन्या मिश्रा | Mar 04, 2026

होली का पर्व जैसे-जैसे करीब आता है, मार्केट में रंगों और रंग-बिरंगे कपड़े दिखने लगते हैं। वहीं महिलाएं होली में अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं। एथनिक लुक के साथ स्टाइलिश टच देने के लिए महिलाओं को लॉन्ग स्कर्ट भी काफी अच्छा लगता है। यह न सिर्फ आरामदायक होता है, बल्कि होली खेलने में भी आरामदायक लगता है। स्कर्ट पर पानी आदि गिरने से यह शरीर पर चिपकता भी नहीं है, जिसके कारण यह देखने में भी खराब नहीं लगता है।

इसे भी पढ़ें: Holi Skincare Tips: केमिकल वाले रंगों से Skin Damage का डर खत्म, बस कर लें यह एक काम

शर्ट बांधकर पहनें

कुछ स्टाइल सिंपल होने के बाद भी लुक स्टाइलिश नजर आता है। लॉन्ग स्कर्ट के साथ शर्ट को बांधकर पहनने का भी ट्रेंड है। अगर आप शर्ट को बांधकर नहीं पहनना चाहती हैं, तो शर्ट को इन करके भी कैरी कर सकती हैं। इस लुक को महिलाएं और लड़कियां काफी पसंद करती हैं। यह ट्रेडिशनल के साथ मॉर्डन स्टाइल पसंद करने वाली महिलाओं के लिए भी बेस्ट आइडिया है। खास बात है कि इस लुक को तैयार करने में आपका खर्च भी ज्यादा नहीं आएगा। आप मात्र 300-400 रुपए में आसानी से मार्केट से स्कर्ट खरीद सकती हैं। वहीं शर्ट भी आपको 200 रुपए तक में मिल जाएगी।

ब्लाउज के साथ पहनें

अगर आप अपने लॉन्ग स्कर्ट को लहंगा लुक बनाना चाहती हैं, तो इसके साथ ब्लाउज और दुपट्टा भी कैरी करना चाहिए। स्कर्ट और ब्लाउज का कॉम्बिनेशन इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए बेस्ट है। जितना ज्यादा स्टाइलिश इसका ब्लाउज होगा, उतना ही आपको लुक अच्छा मिलेगा। अगर स्कर्ट घेरदार या फ्लोई है, तो ऊपर फिटेड ब्लाउज पहनें। हाई-वेस्ट-स्कर्ट के साथ क्रॉप्ड ब्लाउज काफी सुंदर लगता है।

टॉप के साथ पहनें

फिटेड टॉप के साथ फ्लोई स्कर्ट का लुक भी होली के लिए अच्छा ऑप्शन है। यह आपको मॉर्डन लुक देने का काम करता है। अगर आपकी स्कर्ट घेरदार और ढीली है, तो आप इसके साथ फिटिंग वाला टॉप कैरी कर सकती हैं। वहीं अगर टॉप ओवर साइज या ढीला है, तो इसमें नीचे की ओर गांठ लगा सकती हैं। बता दें कि हाई वेस्ट के साथ क्रॉप्ड टॉप का कॉम्बिनेशन बहुत ट्रेंडी लगता है।

कुर्ते के साथ करें कैरी

अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक चाहिए, तो आप इसको कुर्ते के साथ भी कैरी कर सकती हैं। लोग होली, कैजुअल आउटिंग या फेस्टिव सीजन के लिए ऐसा लुक लेते हैं। यह स्टाइल न सिर्फ देखने में क्लासी लगता है, बल्कि पहनने में भी कंफर्टेबल होता है। इसके बाद कुर्ता शॉर्ट कैरी करना चाहिए। क्योंकि लंबे कुर्ते से आपको क्लासी लुक नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu कांग्रेस चीफ पर IT Raid, स्टालिन का BJP पर हमला- हार के डर से कर रही अत्याचार

Germany दौरे पर जाएंगे Rajnath Singh, चीन की बढ़ेगी टेंशन! 99,000 करोड़ की Submarine Deal पर लगेगी मुहर?

Lalit Modi का बड़ा खुलासा, बताया आईपीएल 2011 में इस टीम के मालिक ने किया था काला जादू

पार्टी में चाहिए सबसे अलग लुक? Miss India Sadhvi Sail के Wardrobe से लें Style Tips