सर्दियों में वेलवेट बॉर्डर साड़ी से पाएं एलीगेंट और स्टाइलिश लुक, दिखेंगी सबसे खास!

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 18, 2025

हर भारतीय नारी की पहचान साड़ी है। साड़ी पहनना हम सभी को काफी पसंद है। ज्यादातर महिलाएं अलग-अलग फैब्रिक और डिजाइन वाली साड़ी खरीदते है। हालांकि, सर्दियों के मौसम में वेलवेट फैब्रिक वाली साड़ी बेहद खास होती है। विंटर सीजन में वेलवेट साड़ी काफी डिमांड में होती है। ऐसे में आप वेलवेट फैब्रिक की साड़ी खरीदकर उसे ट्रेंडी अंदाज में स्टाइल कर सकती हैं। इस बार किसी खूबसूरत बॉर्डर वर्क वाली वेलवेट साड़ी को चुनें, जिससे आपका लुक अलग और आकर्षक दिखे। आइए, आर्टिकल में जानते हैं कि वेलवेट बॉर्डर वर्क वाली साड़ियों के कौन-कौन से स्टाइल आप पहन सकती हैं।

आप अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए फ्लोरल बॉर्डर वर्क वाली वेलवेट साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक पर किया गया फ्लोरल बॉर्डर वर्क साड़ी को हैवी और एलीगेंट लुक देता है। इसके साथ मिलने वाला सेम बॉर्डर वर्क वाला ब्लाउज पूरे आउटफिट को और भी खूबसूरत बनाता है। चाहें तो आप इस तरह की साड़ी को कॉन्ट्रास्ट रंग में चुनकर भी स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक और ज्यादा निखरकर सामने आएगा।

कटवर्क बॉर्डर वर्क वेलवेट साड़ी

कटवर्क बॉर्डर वर्क साड़ी को स्टाइल करेंगी, तो इसमें आप बहुत प्यारी लगेंगी। यह साड़ी ज्यादा हैवी नजर नहीं आती है। वेलवेट साड़ी को आप आसानी से वियर कर सकते हैं। इस साड़ी के साथ आपको हैवी वर्क में ब्लाउज डिजाइन मिलेगा। इस तरह की साड़ी को किसी भी पार्टी या फंक्शन में वियर कर सकती है। 

जरी वर्क बॉर्डर वाली वेलवेट साड़ी

किसी फंक्शन या पार्टी में सुंदर दिखने के लिए आप जरी वर्क बॉर्डर वाली वेलवेट साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं। वेलवेट साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इससे आपकी साड़ी का लुक भी अच्छा नजर आएगा। इसके साथ ही साड़ी का कलर भी बैलेंस हो जाएगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट मिल जाएगी।

प्रमुख खबरें

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार