गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

गुरुग्राम, एक सितंबर गुरुग्राम पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए साइबर धोखाधड़ी में शामिल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ये आरोपी खुद को एप्पल कंपनी की ग्राहक सेवा का प्रतिनिधि बताकर अमेरिकी नागरिकों को सहायता देने के बहाने उनके साथ साइबर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से नौ लैपटॉप, 20 मोबाइल फोन, दो हेडसेट/माइक्रोफोन, दो कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटर जब्त किया गया है।

पुलिस ने सूचना के आधार पर सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान आरोपी लैपटॉप, हेडसेट और मोबाइल फोन के जरिए विदेशी नागरिकों से अंग्रेजी में बातचीत करते मिले। पुलिस ने बताया कि मौके से 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान प्रीतपाल सिंह, मोहम्मद रिजान अंसारी, चैतन्य गोयल, शाहरुख अंसारी, संजीव पांडे, शिवम, आदित्य, दीपक त्रिवेदी और वरुण गौतम के रूप में हुई है। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं पुलिस ने बताया कि ओडिशा निवासी मनीष और हरियाणा के रहने वाले नीरज को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में फरार महिला को Kochi से पकड़ा

Yes Milord: केंद्र सरकार,चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस...सबको एक लाइन से नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने किसी को भी नहीं बख्शा

Renault की बिक्री में Hybrid और CNG गाड़ियों की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद

Maharashtra MLC Polls: Uddhav Thackeray ने अमरावती शिक्षक सीट पर दत्तात्रय लहाने के लिए मांगा समर्थन