पावरग्रिड बांड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये शेयरधारकों से मंजूरी लेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2019

नयी दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की पारेषण कंपनी पावर ग्रिड ने सोमवार को कहा कि वह निजी नियोजन आधार पर बांड जारी कर 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिये अगले महीने शेयरधारकों से मंजूरी लेगी। कंपनी की सालाना आम बैठक के लिये जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई है।बैठक 27 अगस्त को प्रस्तावित है।

बैठक में घरेलू बाजार से 2020-21 में अधिकतम 20 किस्तों में निजी नियोजन आधार पर बांड के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिये विशेष प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह बांड सुरक्षित / असुरक्षित, गैर-परिवर्तनीय, विमोच्य/ कर योग्य / कर-मुक्त डिबेंचर के तौर पर जारी होगा।

इसे भी पढ़ें: बाथरूम जाने के बहाने ED के चंगुल से फरार हुआ कमलनाथ का भांजा

इससे पहले, तीन जुलाई को कंपनी के निदेशक मंडल ने कंपनी के कोष की जरूरत के अनुसार 2020-21 में 20 किस्तों में 10,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी थी। 

प्रमुख खबरें

Uttarakhand Chardham Yatra 2026 | केदारनाथ के कपाट खुले, मार्गों, पंजीकरण, हेलीकाप्टर बुकिंग और नए नियमों के बारे में सब कुछ

Stock Market Opening | Sensex-Nifty में गिरावट की घंटी, HCLTech 7% टूटा, भू-राजनीतिक तनाव का बाजार पर साया

जी तो रहे हैं, लेकिन जिंदगी चली गई, पहलगाम हमले के एक साल बाद शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता का दर्द

Pahalgam Terror Attack | पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पीएम मोदी का संकल्प-आतंक के सामने कभी नहीं झुकेगा भारत