Sawan Somwar 2023: महादेव की कृपा पाने के लिए सावन के पहले सोमवार पर करें ये उपाय, मिलेगी मनचाही तरक्की

By अनन्या मिश्रा | Jul 08, 2023

सावन के महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए सावन सोमवार का व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो भी महिलाएं व कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत करती हैं, उन्हें सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कुंवारी लड़कियों को मनपसंद जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है। भगवान शिव तो सिर्फ जलाभिषेक करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं। इसीलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Shravan Maas में किस द्रव्य से बने शिवलिंग से कौन-सी मनोकामना पूरी होती है?

सावन के सोमवार पर करें ये उपाय

अगर आप कारोबार में तरक्की करना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ पर केसर अर्पित करें। बता दें कि भगवान शिव को केसर अतिप्रिय है। महादेव को केसर अर्पित करने से कारोबार में मन-मुताबकि सफलता मिलती है।

अगर आप अपने करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से करियर में सफलता मिलती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन मधुर होता है।

अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन के पहले सोमवार पर देवों के देव महादेव का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं। 

शारीरिक और मानसिक कष्टों से छुटकारा पाने के लिए सावन के पहले सोमवार को बेलपत्र पर चंदन से 'जय श्री राम' लिखकर महादेव को अर्पित करें। इस उपाय को करने से शारीरिक व मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।

अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन के सोमवार पर सफेद चीजों का दान करना चाहिए। आप चाहें तो अन्न दान भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Emmanuel Macron ने माना भारत का लोहा, बोले- Indian Startups अब दुनिया पर छाएंगे

Pune में Cocktail 2 प्रमोशन के दौरान Shahid-Kriti-Rashmika को देख बेकाबू हुए Fans, धक्का-मुक्की में फंसे स्टार्स

Oman के पास भारतीय जहाज संकट में, 14 क्रू मेंबर्स की जिंदगी दांव पर, मदद को आगे आई US Navy

NEET-UG Re-Exam: CM Dhami सरकार का छात्रों को बड़ा तोहफा, Uttarakhand में फ्री बस सफर का ऐलान