Instagram Blue Tick की चाहत होगी पूरी, अब कम Followers पर भी मिलेगा Verified Account, जानें पूरा Process

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2026

आजकल हम सभी के लिए इंस्टाग्राम एक जरुरी हिस्सा बन गया है। अक्सर इंस्टाग्राम पर कई कंटेंट क्रिएटर्स महीनों और सालों से लगातार मेहनत करते हैं, लेकिन उनके वीडियोज पर व्यूज तो खूब आते हैं, लेकिन लोग फॉलो नहीं करते हैं। जिस वजह से इंस्टाग्राम उन्हें ब्लू टिक नहीं देता है। क्रिएटर्स रोज मेहनत करने के बाद रोजाना वीडियो और पोस्ट डालते हैं, लेकिन फिर भी फॉलोअर्स नहीं बढ़ते हैं, जिससे मन भी परेशान हो जाता है। गौरतलब है कि ब्लू टिक इंस्टाग्राम पर बड़ा रोल है। जब किसी प्रोफाइल के नाम के आगे नीले रंग का छोटा-सा टिक दिखाई देता है, भले ही यह छोटा-सा निशान हो, लेकिन यूजर्स को यह भरोसेमंद चैनल लगता है, वो इसलिए क्रिएटर का पेज इंस्टाग्राम द्वारा वेरिफाई किया गया है और उन्हें ब्लू टिक भी मिला है। यूजर्स को ब्लू टिक इस बात का संकेत देते हैं कि यह अकाउंट असली है और इसके कंटेट अच्छे हैं, इसलिए ब्लू टिक मिला है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कम फॉलोअर्स में भी Instagram Blue Tick कैसे पा सकते हैं। 

 - इन बातों का आपको ध्यान रखना है, अगर आपकी प्रोफाइल प्राइवेट होगा, तो ब्लू टिक नहीं मिलने वाला, इसलिए अपनी प्रोफाइल को पब्लिक करें।

 - अपनी प्रोफाइल पर फोटो क्लीयर और साफ लगाएं।

 - इंस्टा प्रोफाइल का नाम और बायो अच्छे से लिखा हो, जिससे अकाउंट के बारे में समझ आए।

 - अकाउंट में पोस्ट होना काफी जरुरी है। इसलिए वीडियो और पोस्ट करने के बाद ही ब्लू टिक के लिए अप्लाई करने की सोचें।

 - इस बात का ध्यान रखें कि, पेज पर कोई फेक और किसी की वीडियो कॉपी करके न डालें।

- पोस्ट असली और आपके खुद की हो।

कैसे मिलेगा ब्लू टिक?

- ब्लू टिक के लिए सबसे पहले आपको अपनी प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाना है।

- प्रोफाइल ओपन करने के बाद साइड में जर आ रही 3 लाइन पर क्लिक करें।

- फिर आपको ettings and Privacy के ऑप्शन पर जाना है।

- यहां पर आपको Meta Verified का ऑप्शन मिलेगा।

- अगर इसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है, तो आप सर्च बार में लिखकर भी सर्च कर सकती हैं।

- इसके बाद आप Accounts Center में जाएं।

- अब आपको मेटा वेरिफाई का ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें।

- कम फॉलोअर्स होने के बावजूद भी वेरिफाई का ऑप्शन दिया होगा, तो आपको नजर आ जाएगा।

- इंस्टाग्राम से जुड़ें अपडेट आपको पता होगा, तो यह आप आसानी से कर लेंगी। 

- अगर आप खुद से ब्लू टिक चाहती हैं, इसलिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

- इसके लिए आप अपना प्लान सिलेक्ट करें।

- जो भी प्लान चाहती हैं, उसके हिसाब से पेमेंट करें।

- इस बात का ध्यान रखें कि आपको हर महीने इसके लिए पेमेंट करनी पड़ेगी।

- यहां पेमेंट करने से पहले आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।

- किसी भी आइडी की जरुरत पड़ सकती है।

- जब आप आईडी अपलोड करेंगे तो आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा।

- वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा, तो आपके नाम के आगे ब्लू टिक दिखाई देगा।

- इस तरह ब्लू टिक के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे। 

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत