Best Face Pack For Winter: सर्दियों में पाएं चाँद सा निखरा चेहरा, घी-मलाई फेस पैक से पाएं बेमिसाल खूबसूरती

By अनन्या मिश्रा | Dec 18, 2025

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने का प्रयास करती हैं। अगर आप भी फेस पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज और फटे गालों को स्मूथ और खूबसूरत बनाना चाहती हैं। तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप किस तरह से घी और मलाई के इस्तेमाल से अपनी त्वचा को सॉफ्ट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Winter Cracked Heels: सर्दियों में इस तरह करेंगी पैरों की देखभाल तो नहीं फटेंगी एड़ियां, सॉफ्ट और स्मूथ होंगे पैर

सामग्री

घी

मलाई

विटामिन ई कैप्सूल

एलोवेरा जेल

फेस पैक बनाने का तरीका

आप घर पर भी इस असरदार और खास फेस पैक को बना सकती हैं।

इस फेस पैक में थोड़ा सा विटामिन ई कैप्सूल और थोड़ा सा घी मिलाकर सभी सामग्री को मिक्स कर लें।

इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसको तब तक फेंटे, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।

अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, इसको अपने फेस पर इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें, तो सबसे पहले चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें। आप सप्ताह में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं चेहरे पर करीब 40 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद फेस को साफ पानी से धो लें और फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। अगर आप पहली बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश