Floral Print Lehenga: रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए कैरी करें फ्लोरल प्रिंट लहंगे, दिखेंगी सबसे सुंदर

By अनन्या मिश्रा | Aug 06, 2025

रक्षाबंधन का पर्व आने वाला है और इस खास मौके पर महिलाएं सुंदर और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। इस खास मौके पर महिलाएं सूट या फिर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। लेकिन अगर आप भी इस रक्षाबंधन अपने लुक को न्यू ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो आप सूट या साड़ी की बजाय इस बार फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहन सकती हैं। यह लहंगा ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए बेस्ट है। साथ ही इसको पहनकर आप भीड़ से अलग नजर आएंगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाले फ्लोरल प्रिंट लहंगे दिखा रहे हैं। जोकि रक्षाबंधन के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगा

स्टाइलिश लुक के लिए आप रक्षाबंधन के मौके पर हॉल्टर नेक डिजाइन वाले प्रिंटेड फ्लोरल प्रिंट लहंगा कैरी कर सकती हैं। यह लहंगा आपके लुक को नया ट्विस्ट देगा। इसके लिए आपको कई कलर ऑप्शन मिल जाएंगे, जिनको आप स्टाइल कर अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप हैवी ज्वेलरी की जगह सिंपल झुमके स्टाइल कर सकती हैं। वहीं हील्स इस आउटफिट के साथ स्टाइल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा

अगर रक्षाबंधन पर आप भी नया और अट्रैक्टिव लुक पाना चाहती हैं, तो रेयॉन फ्लोरल प्रिंट लहंगा कैरी कर सकती हैं। यह लहंगा रक्षाबंधन पर न्यू लुक पाने के लिए बेहतरीन है। इसमें आपका लुक एकदम अलग और अट्रैक्टिव नजर आएगा। इस लहंगे के साथ आप पर्ल या चोकर ज्वेलरी पहन सकती हैं। साथ ही फुटवियर में फ्लैट्स कैरी कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे